फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

तीन किलो एक सौ ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जमुनहा (श्रावस्ती)। एसएसबी के जवानों ने मंगलवार रात सीमा पर गश्त के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से जवानों ने 3100 ग्राम चरस बरामद की। इसे बाद में एनसीबी लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी सी कंपनी कोदिया गांव के प्रभारी निरीक्षक सोनू प्रसाद जवानों के साथ मंगलवार को सीमा क्षेत्र पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से चरस लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक ने आरक्षी सगीर अहमद, सचिन कुमार मौर्या व चंद्रिका यादव सहित अन्य जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित पिलर संख्या 641 से इंदवा गांव से तीन किलोमीटर अंदर कलकलवा मार्जिनल बांध आने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान उन्हें नेपाल से भारत की ओर एक व्यक्ति आता दिखा जिसे जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो वह पगडंडी के रास्ते से नेपाल की तरफ भागने लगा। उसकी घेराबंदी कर जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सिरसिया थानाक्षेत्र के ग्राम चिर्रीपुर निवासी दशरथ पुत्र देवदत्त के रूप में हुई। उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी में तलाशी लेने पर उसमें तीन किलो व 100 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed