फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

पल-पल रंग बदल रहा मौसम, किसान सहमे

Wed, 09 Feb 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज बुधवार को पल-पल रंग बदलता रहा। सुबह 10 बजे तक समूचा जिला जहां घने कोहरे की चपेट में रहा। वहीं, इसके बाद चटकीली धूप खिली। फिर शुरू हुआ बादलों की लुकाछिपी का खेल शाम तीन बजे तक जारी रहा। इसके बाद अचानक बादल छाने व बूंदाबांदी के बीच चलने वाली हवाओं ने ठंड का अहसास दिला दिया। वहीं, मौसम की बेरुखी देख किसान सहमे नजर आ रहे हैं। जिले में बेमौसम हुई बरसात से किसान धान की फसल में नुकसान उठा चुके हैं।
विज्ञापन

विगत दिनों चली तेज हवाओं के बीच हुई बरसात से खेतों में लगी सरसों, राई, मसूर व अरहर सहित मटर की फसल गिर गई थी। इसके बाद मौसम सामान्य देख किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रही। तराई में मौसम का मिजाज बुधवार को पल-पल रंग बदलता रहा। सुबह जहां 10 बजे तक समूचा जिला घने कोहरे की चपेट में रहा। वहीं, इसके बाद खिली चटकीली धूप ने लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम सामान्य देख लोग अपने दैनिक कार्य के लिए घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद अचानक शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी का खेल शाम तीन बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

इसके बाद अचानक आसमान पर घने बादल छा गए। इसके साथ हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज ठंडा कर दिया। इस दौरान चलने वाली पछुआ हवा ने लोगों को ठंड का अहसास दिला दिया। मौसम की बेरुखी देख जहां किसान सहमे नजर आ रहे हैं, वहीं लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed