फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

तेजी से फैल रहा कोरोना, 38 और मिले संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार रात आई रिपोर्ट में 38 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 123 पहुंच चुकी है। इसके बावजूद लोग गंभीर नहीं हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए स्कूल व कॉलेज 23 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में जनसभा पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा आम जन से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए लगातार अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात आई रिपोर्ट में जमुनहा के बरगदहा में दो, गणेशपुर में दो, पिपरहवा में एक, लोखडिय़नपुरवा में एक, पटना में एक, भिनगा के भराभरापुर में एक, भयापुरवा में दो, पुलिस लाइन में चार, सिरसिया में एक, सोनवा के दरिकौली में एक, गिलौला के कंचनपुर में एक, लालपुर प्रह्लादा में एक, इकौना के दहावर कला में एक, भिनगा के केशवपुरम में एक, भंगहा के मदरहवा में दो, भंगहा में एक, सरदारपुर में एक, पंडितपुरवा में दो, विदुहनी में एक, अवधूतनगर में एक, रानीकुंडा में एक, मोहनीपुर में एक, पंडितपुरवा में एक, अख्तर नगर में एक, जोरडीह में एक, दुर्गापुर में एक, गिलौला में एक, गिलौला थाना में दो, तिलकपुर में एक व पयागपुर में व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना को हल्के में न लें। लोग सामाजिक दूरी व मास्क के नियम का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed