फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

आम के हरे पेड़ों पर बेखौफ चल रहा आरा

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गिलौला/श्रावस्ती। प्राकृतिक संपदा से आच्छादित जिले में माफिया हरियाली के लिए नासूर बनते जा रहे हैं। उनके निशाने पर जंगल ही नहीं मार्ग व पटरियों के किनारे लगे पेड़ व फलदार पेड़ भी हैं। इसकी जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में शायद ही कोई दिन ऐसा रहा हो जब अवैध कटान का खुलासा न हुआ हो। कभी पुलिस, कभी एसएसबी तो कभी वन विभाग अवैध कटान का खुलासा कर लाखों रुपये की लकड़ी बरामद कर रहे हैं। इसके बावजूद जिले में अवैध कटान का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही लकड़ी माफिया बिना परमिट आम के हरे पेड़ों को काट रहे हैं। ऐसा ही कुछ गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कटारे के मजरा दर्जी पुरवा में देखने को मिला जहां महेंद्र तिवारी के घर के पास लकड़ी माफिया ने बिना परमिट के आम के हरे वृक्ष काट लिए।
विज्ञापन

इसकी शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिलौला विशुनदेव पांडे बताते हैं कि आम के पेड़ काटे जाने की कोई जानकारी नहीं है। यदि बिना परमिट कटान की जा रही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन दरोगा संजय ओझा बताते हैं कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed