{"_id":"61ba301a5e75f3591804ea90","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6091063170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के नाम पर कोटेदार खाद्यान्न में कर रहा कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाड़े के नाम पर कोटेदार खाद्यान्न में कर रहा कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। राशन अनाज के वितरण में मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। सत्यापन अधिकारी के नामित होने के बाद भी कोटेदार इसे बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसके चलते ही जमुनहा के ग्राम कुंडा के मजरा दमोदरा में भाड़े के नाम पर कोटेदार कार्डधारियों को वितरण में 500 ग्राम तक अनाज तौल में कम दे रहा है। इससे नाराज कार्डधारी ग्रामीणों ने दुकान का घिराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
शासन द्वारा पात्र गृहस्थी व अंतोदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। वितरण के दौरान किसी भी तरह की घटतौली व गड़बड़ी रोकने को सत्यापन अधिकारियों सहित नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। नामित सत्यापन अधिकारी को अपनी उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश है। इसके बावजूद कोटेदार से साठगांठ कर सत्यापन अधिकारी वितरण के दौरान मौके से नदारद हो जाते हैं। इसके चलते ही जमुनहा के ग्राम पंचायत कुंडा के मजरा दमोदरा में राशन दुकानदार सभी कार्ड धारकों को तौल में 500 ग्राम तक कम खाद्यान्न वितरित कर रहा है।
इसका विरोध करने पर कोटेदार अनाज उठान का भाड़ा अपनी जेब से चुकाने की बात कह कर घटतौली को जायज ठहराता है। इसकी शिकायत के बाद भी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक आरोपी कोटेदार पर कार्रवाई को लेकर उदासीनता बरत रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कोटे की दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम जमुनहा सौरभ शुक्ला ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।