फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

अंत्योदय मंत्र पर काम कर रही भाजपा

Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा मेरा परिवार भाजपा परिवार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के प्रत्येक बूथ पर चलाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह विशेष सदस्यता शिविर के माध्यम से लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी ने पूर्व प्रत्याशी विनोद त्रिपाठी के नेतृत्व में गिलौला व लक्ष्मणनगर मंडल के शक्ति केंद्र चेतियामुरार और रायपुर बिलेला के बूथ संख्या 121, 122 व 130 पर लगे सदस्यता शिविर में भाजपा सरकार की उपलब्धियां, कार्य एवं योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान 300 ग्रामीण टोल फ्री नंबर 7505403403 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रभारी ने बताया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मंत्र पर काम कर रही है। पार्टी की मूल भावना सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। भाजपा मोदी व योगी के नेतृत्व में मानवता के उत्थान और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके संबंधित बूथ के अध्यक्ष तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed