फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी

Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। कोविड की आशंकित तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर ही अधिक होने की संभावना है। इससे बचाव के लिए बच्चों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि अभी तक बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में बच्चों में कोविड के अनुरूप व्यवहार की आदत डालना चाहिए। यह अपील मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी भार्गव ने सभी अभिभावकों से कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों में बार बार हाथ धोने के साथ बिना कारण और मास्क लगाए बिना घर से बाहर न निकलने की आदत डालनी होगी। अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो दूसरों से दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए भी अभिभावक बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करें। साथ ही बच्चों को अन्य बीमारियों से बचाने के लिए समय से उनका निर्धारित टीकाकरण भी जरूर करवाएं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डा. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि बच्चों को सभी टीका समय से लगवाना चाहिए। यह टीके जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और एएनएम केन्द्रों पर नि:शुल्क लगाये जा रहे हैं। इसके तहत बीसीजी का टीका जन्म के समय या फिर जन्म के एक माह के अंदर, हेपेटाइटिस बी (बर्थ डोज) और पोलियो का टीका जन्म के समय या फिर जन्म के 24 घंटे के अंदर बच्चे को अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed