{"_id":"615de43b8ebc3e05e80ba163","slug":"bahraich-srawasti-news-lko5989443139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू सम्मेलन में शामिल हुए बेटे, परिवार नियोजन पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहू सम्मेलन में शामिल हुए बेटे, परिवार नियोजन पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जाने वाले सास-बहू सम्मेलन में अब बेटों को भी शामिल किया जाएगा। जहां उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही साथ बेटा व बेटी में फर्क न करने, दोनों को समान शिक्षा, दुलार व सम्मान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत बुधवार को सीएचसी इकौना क्षेत्र के एएनएम केंद्रों पर किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर बुधवार को सेमगढ़ा, पटखौली कला, तिलकपुर, चैनपुर एनम सेंटर पर सास बहू और बेटे का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान डा. वानिया शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से इसे सास बेटा बहू सम्मेलन का नाम दिया गया है। यह पहली बार है जब बेटे को भी इस आयोजन में शामिल किया जा रहा है। सम्मेलन में सास बहू के बीच गुब्बारा प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को इनाम भी दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक बनाना है। वही, नगर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल हन्नान ने कहा कि जिले में उपकेंद्र स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वर्ष 2017-18 से सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य सास और बहू के मध्य समन्वय एवं संवाद स्थापित कर उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर परिवार नियोजन कार्यक्रम को रुचिकर बनाना है। खेल व अन्य गतिविधियों के माध्यम से इसे और बेहतर किया गया। ऐसा करने से प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओं, व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि परिवार में प्राय: सभी निर्णय पुरुषों द्वारा लिए जाते हैं। इसे देखते हुए इस बार सम्मेलन में बेटों (बहू के पति) को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर मो. वसीम, श्रेया, आशा व संगिनी सहित काफी संख्या में दंपति व सास मौजूद रहीं।