फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

पुलिस लाइन परिसर में बनेगा चाइल्ड पार्क

Fri, 01 Oct 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा की तस्वीर अब बदलने वाली है। जल्द ही यहां चाइल्ड पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर पौध रोपित किए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारे पुलिस के जवान व अधिकारी दिन-रात जनता के बीच रह कर उनकी सेवा कर रहे हैं। ऐसे में वह अपने परिवार व बच्चों को उतना समय नहीं दे पाते, जितना उन्हें मिलना चाहिए। तमाम पुलिस परिवार के बच्चे जानकारी के अभाव में इधर-उधर पार्क में भी नहीं जा पाते। इसके चलते उनके मन में कहीं न कहीं कुंठा की भावना जागृत होने लगती है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की ओर से पुलिस लाइन परिसर में ही चाइल्ड पार्क स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। पार्क के लिए भूमि का चयन हो चुका है। जिसमें जल्द ही चाइल्ड पार्क स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

जहां बच्चों को खेलने के लिए झूले आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान उन्हें शीतल छांव भी मिल सके इसके लिए यहां प्रकाश के साथ ही छायादार वृक्ष भी लगाए जाएंगे। यह हम लोगों का सौभाग्य है कि हमको आज श्रमदान कर यहां पौधरोपण करने का अवसर मिला। हम अपेक्षा करते हैं कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एक-एक पौध जरूर रोपित करेंगे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की ओर से पुलिस लाइन परिसर में बनाए जा रहे चाइल्ड पार्क में श्रमदान कर विभिन्न प्रजाति के 150 पौध रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed