{"_id":"614a10128ebc3e21370769a7","slug":"bahraich-srawasti-news-lko596605040","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को ब्लॉकों पर आयोजित होगा गरीब कल्याण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को ब्लॉकों पर आयोजित होगा गरीब कल्याण मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सरकारी स्तर पर संचालित कल्याणकारी व विकास योजनाओं का फायदा पात्रों तक पहुंचाने के लिए 25 सितंबर को जिले के पांचों विकासखंड मुख्यालयों पर गरीब कल्याण मेला के साथ आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इस मेले में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण, विभिन्न पेंशन व आवास और स्वरोजगार योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को राज्य सरकार की योजना से जोड़े जाने के साथ-साथ आरोग्य मेले में नि:शुल्क इलाज की सुविधा का फायदा भी जरूरतमंदों को मिलेगा। इस संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने का निर्देश जिलाधिकारी टीके शिबु की तरफ से दिया गया है। द्वारा दिए गए हैं।
सीडीओ ने बताया कि गरीब कल्याण मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता होगी। इस मेले में गरीबों को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज बनाए जाने के साथ ही बैंकों से ऋण प्राप्त करने की सुविधा भी मिलेगी। मेले के सफल आयोजन के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को ब्लाकवार नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है।