{"_id":"6140da968ebc3ec36e6e4038","slug":"bahraich-srawasti-news-lko595564868","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अवकाश विद्यालय से नदारद मिले प्रभारी प्रधान शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अवकाश विद्यालय से नदारद मिले प्रभारी प्रधान शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पतिझिया का मंगलवार जिलाधिकारी टीके शिबु एवं मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां शिक्षक उपस्थित पंजिका देखने पर पाया गया कि विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में सहायक अध्यापक शिवलाल यादव, सहायक अध्यापिका गुंजन त्यागी, संगीता शर्मा, शिक्षामित्र इंदु कुमारी, अनीता मिश्रा व रसोईया कुन्नी देवी, सुलोचना देवी तथा लालमणि देवी तैनात है। निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक दो दिन से बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया गया है।
साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को भी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। छात्र उपस्थित पंजिका का निरीक्षण करने पर पत चल ाकि कक्षा एक में पंजीकृत 51 में 36 बच्चे, कक्षा दो के 52 में से 24 बच्चे, कक्षा तीन में नामांकित 59 में से 34 बच्चे, कक्षा 04 में नामांकित 68 में से 30 बच्चे तथा कक्षा 05 में नामांकित 61 में से 26 बच्चे उपस्थित थे। छात्रों की उपस्थिति कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सहायक अध्यापिका गुंजन त्यागी एवं संगीता शर्मा को निर्देश दिया कि पंजीकृत बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
इस दौरान डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से कक्षा चार के क्लास रूम में जाकर बच्चों की हिन्दी एवं गणित विषय की क्लास भी ली। उपस्थित अध्यापिकाओं को बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार पढ़ाने का निर्देश भी दिया। मध्यान्ह भोजन में दाल चावल बना था, मौके पर मध्यान्ह भोजन का सैम्पल न पाए जाने पर सहायक अध्यापिकाओं को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि भविष्य में मध्यान्ह भोजन का सैंपल विद्यालय के खुला रहने तक जरूर रखा जाए। विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने तथा स्कूल में लगे हैंडपंप का चबूतरा नीचा होने के कारण उसे ठीक कराने तथा शौचालय के दरवाजा पेंटिंग कराने का निर्देश भी दिया। विद्यालय परिसर की सफाई के लिए डीपीआरओ को निर्देश भी दिया।