फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बौद्घ परिपथ में हुई मार्ग दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व घायलों को ले जाती एंबूलेंस - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच से उतरौला जा रहा टेंपो बौद्ध परिपथ स्थित नारायनपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर शुक्रवार की रात पलट गया। इस दौरान टेंपो सवार लोग मार्ग पर गिर गए। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिए। यह सभी बहराइच के दरगाह शरीफ में जियारत करने के बाद अपने घर उतरौला लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत ग्राम हासिमपारा के मजरा पिड़िया बुजुर्ग निवासी निजामू (35) पुत्र शमीउल्ला शुक्रवार को जियारत करने के लिए टेंपो (यूपी 55 टी 4286) बुक कराकर परिवार सहित बहराइच के दरगाह शरीफ गया था। इस दौरान उसके साथ परिवार की किताबुल निशा (71) पत्नी शमीउल्ला, रुबीना (25) पुत्री अकरम, साफिया (50) पुत्री इलाही, प्रवीन (25) पुत्री रईश, सायरा बानो (40) पत्नी अकरम, आसमा (25) पत्नी शाहिद, बसयुद्दीन (25) पुत्र अकरम व चालक सहित नौ लोग सवार थे। दरगाह से लौटते समय देर रात जैसे ही टैंपो बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी के कारण टेंपो चालक सामने ईंट लाद कर खड़ी ट्रॉली से टकरा गया। इससे टैंपो अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया।
विज्ञापन

इसके चलते सभी सवार मार्ग पर ही गिर गए। तभी बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में निजामू, किताबुल निशा, रुबीना, साफिया व परवीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सायरा बानो, आसमा, बसयुद्दीन व टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित फरार हो गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना वकील पांडे बताते हैं कि अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इकौना में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे पर गंभीर दुख जताते हुए स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही दिवंगत आत्मा को शांति देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बौद्ध परिपथ पर इकौना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के जहां पांच लोगों की मौत हुई। वहीं चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां यह पहली घटना नहीं है। करीब चार वर्ष पूर्व बौद्ध परिपथ पर हुए सड़क हादसे में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना सहित उनके पुत्र, पुत्रवधु व पौत्री सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसी साल देवीपाटन मंदिर से मुंडन कराकर बहराइच लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ऐसे ही कई अन्य हादसे भी हुए। जिसमें एक ही परिवार के कई कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इसके बावजूद यहां मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed