{"_id":"612fb2e18ebc3e5f9926c865","slug":"bahraich-srawasti-news-lko5936266159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के खिलाफ अभियान में जरूरी है सभी की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के खिलाफ अभियान में जरूरी है सभी की भागीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। आंगनबाड़ी केंद्र खैरीकला में बुधवार को चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी ने की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौध रोपण भी किया। सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि भोजन में पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दाल, हरी सब्जियां, फलों आदि के उपयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक करें।
अभियान के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन को सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में भी जानकारी दी जाए। कुपोषण के खिलाफ इस अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही यहां आने वाले पात्रों को अपने घरों में खाली पड़ी भूमि में पोषण वाटिका लगाने को प्रेरित किया जाए। बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह में पोषण वाटिका, पौधरोपण, योग, स्थानीय खाद्य पदार्थ व सैम/ मैम बच्चों के चिह्नांकन तथा संदर्भन, पौष्टिक भोजन की जन जागरूकता की थीम निर्धारित की गई है। इस दौरान जिले, विकास खंड, नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को भारत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल में दैनिक आधार पर अपलोड किया जायेगा। आयोजित गतिविधियों के आयोजन के साथ ही वीएचएसएनडी एवं समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन निर्धारित दिवस पर किया जाएगा। मौके पर सीडीपीओ नन्दलाल प्रसाद, सीडीपीओ राजेन्द्र वर्मा, मुख्य सेविका मुन्नी देवी व मुख्य सेविका बिट्टन श्रीवास्तव सहित बाल विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।