{"_id":"60f706128ebc3e945f738ce7","slug":"bahraich-srawasti-news-lko587831717","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से तटबंध का कटान कर रही राप्ती नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से तटबंध का कटान कर रही राप्ती नदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर घटने के साथ ही नदी तांडव कर रही है। जमुनहा विकास खंड के भवानी नगर परिसिया के पास नदी तटबंध का कटान कर रही है, लगभग पचास फीसदी तटबंध कट चुका है। डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
राप्ती नदी में कुछ दिन पूर्व जलस्तर बढ़ कर लगभग 63 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। इसी के बाद नदी का जलस्तर सामान्य हो गया। लेकिन अब नदी लगातार कटान कर रही है। मंगलवार को नदी का रुख भवानी नगर परिसिया गांव के निकट बने तटबंध की ओर हो गया। जिसके चलते नदी ने एक ही दिन में लगभग पचास फीसदी तटबंध को काट कर समाप्त कर दिया। नदी अभी भी इस स्थान पर लगातार कटान कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यही स्थिति बनी रही तो मंगलवार देर रात व बुधवार को इस स्थान पर नदी तटबंध को काट कर समाप्त कर देगी। नदी अशरफ नगर के पास भी तेजी से कटान कर रही है। यहां भी हालात यही रहे तो नदी 24 घंटे के अंदर गांव को काट कर समाप्त कर सकती है। दोनों स्थानों पर डीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए है। बाढ़ खंड तटबंध को बचाने के लिए नदी की धारा को कम करने का प्रयास कर रहा है।
सर्रा, लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, संगमपुरवा, मुजेहना, शाहपुर कला, अशरफ नगर, जरकुसहा, मनिकाचौक, महरौली, सुल्तानजोत, मनिकापुर, धर्मनगर, कोकल, सुल्तानजोत, बरंगा, नेवादा राजापुर वीरपुर, खजुहा झनझिनिया, शिकारी, लौकिहा, मोहनपुर, गोडऱा रेहरा,नाउन मनकापुर के साथ लालबोझा दर्वेश गांव व डिलवा में नदी कटान कर रही है। भवानी नगर परिसिया तटबंध को बचाने के लिए बाढ़ खंड द्वारा 30 से 40 बोरी में ईंट अद्धा भर कर कटान वाले क्षेत्र में डाला जा रहा है। लेकिन नदी की धार में डालते ही बोरियों भरा ईंट गायब हो जाता है। नदी अंदर ही अंदर तटबंध को काट रही है। ऐसे में तटबंध अनुरक्षण का कार्य मात्र कागजी है।
विज्ञापन
राप्ती नदी भवानी नगर परिसिया के पास तटबंध को क्षतिग्रस्त कर रही है। बाढ़ खंड कटान को रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य कर रहा है। उम्मीद है कि नदी की कबन से तटबंध बच जाए।
- योगानंद पांडे एडीएम