{"_id":"60edcd068ebc3ebc7b56b3b1","slug":"bahraich-srawasti-news-lko58678984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अजीज की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन ने की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अजीज की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार निवासी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने 1.04 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। आरोपी के खिलाफ मल्हीपुर थाना प्रभारी द्वारा की जा रही जांच में आरोपों की पुष्टि के साथ जारी पुलिस रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी की तरफ से कुर्की आदेश जारी हुआ था।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार निवासी अजीज पुत्र इस्लाम पर यूपी गैंगस्टर एक्ट का मामला पंजीकृत था। जिसकी विवेचना मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह द्वारा की गई। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य में आरोपी अजीज पुत्र इस्लाम हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न गंभीर धाराओं के 28 मामले पंजीकृत मिले। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी बीते काफी समय से विभिन्न प्रकार के अपराधों में लिप्त रहा है। आरोपी एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। जिसके द्वारा अपराध करके उससे प्राप्त रुपये से भंगहा स्थित चार पक्का मकान व गाटा संख्या 795 रकबा 0.130 हेक्टेअर, गाटा संख्या 852 रकबा 1.760 हेक्टेअर, गाटा संख्या 554 रकबा 0.130 हेक्टेअर व गाटा संख्या 553 रकबा 0.02 हेक्टेअर सहित कुल 2.040 हेक्टेअर भूमि भी अर्जित की गयी है। इन सभी संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.04 करोड़ आंकी गयी। अपराध से अर्जित अजीज की सम्पत्ति को यूपी गिरोह बंद अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जब्त करने के लिए विवेचक द्वारा जिला मजिस्ट्रेट श्रावस्ती को रिपोर्ट भेजी गई थी।
इस पर कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट टीके शिबु द्वारा अजीज की अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के संबंध में पारित आदेश के अनुपालन में उपजिला मजिस्ट्रेट भिनगा, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा, प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर द्वारा आरोपी की कृषि योग्य भूमि व मकान मिलाकर कुल आठ संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी।