फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की एक ही दिन में जारी कीं दो लिस्ट

Wed, 07 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। भाजपा ने ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों को लेकर 12 घंटे के अंदर दो लिस्ट जारी किया। चर्चा है कि जमुनहा विकास खंड के अनारक्षित सीट पर पूर्व मंत्री के बेटे को जगह देने के लिए ही मंगलवार देर रात जारी प्रत्याशियों की सूची को बुधवार को बदल दिया। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची मंगलवार देर रात को जारी की थी। इसमें पांचों विकास खंड के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई थी। जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में इकौना विकास खंड में विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडे की पत्नी मिथिलेश पांडे, गिलौला में पूजा देवी, हरिहरपुररानी में शकुंतला देवी, सिरसिया में अमित सिंह व जमुनहा में शिवपाल वर्मा का नाम शामिल था। इस सूची में शामिल नामों को लेकर असमंजस की स्थिति थी। इसी के बाद यह माना जानने लगा था कि सूची में जल्द ही परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में भाजपा की जिला इकाई द्वारा जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल के हस्ताक्षर से प्रत्याशियों की एक नयी सूची जारी की गई। इस सूची में बाकी सभी विकास खंडों के प्रत्याशी तो पहली वाली सूची के थे लेकिन जमुनहा विकास खंड के अनारक्षित सीट पर पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के पुत्र शिवम जायसवाल को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बना दिया गया। इस सूची को लेकर पूर्व में टिकट पाए शिवपाल वर्मा व उनके समर्थकों ने रोष व नाराजगी जताते हुए बुधवार को कार्यालय पहुंच अपना नामांकन पत्र भी खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा द्वारा जारी संसोधित सूची के साथ ही प्रदेश कार्यालय ने भी एक सूची जारी की है। इस सूची में पूर्व मंत्री के पुत्र को जगह दी गई है। साथ ही पूर्व में घोषित अन्य उम्मीदवारों के नामों के आगे अनका जाति भी दर्शाया गया है।
श्रावस्ती। ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र जिले में बुधवार को बिका। कुछ विकास खंड में नामांकन पत्र पांच मिनट में ही गायब हो गया। तो जमुनहा में सबसे अधिक उम्मीदवार नामांकन पत्र लेने मैदान में आए। नामांकन पत्र को लेकर सभी जगह अफरा तफरी व दबाव का माहौल दिखाई दिया।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र लेने वालों की भीड़ सुबह आठ बजे से ही ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचने लगी थी। इस दौरान जिला प्रशासन ने सभी ब्लाकों में 12-12 सेट नामांकन पत्र बिकने के लिए भेजा था। ऐसे में इकौना में नामांकन पत्र महज पांच मिनट में ही बिक गया। भाजपा समर्थित उम्मीदवार मिथिलेश पांडे के नामांकन पत्र लेने के बाद इस बात की पुष्टि करने के लिए वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था कि सभी सेट नामांकन पत्र एक ही व्यक्ति ने खरीदे कि नामांकन पत्र लेने के लिए बारह संभावित उम्मीदवार ब्लाक आए थे। यही नहीं नामांकन पत्र न मिलने की शिकायत सपा व अन्य निर्दल प्रत्याशियों द्वारा इकौना एसडीएम आरपी चौधरी से की गई तो उन्होंने नामांकन पत्र और मंगवाने का आश्वासन दिया। लेकिन नामांकन पत्र लेने जिला मुख्यालय गए इकौना एआरओ मोबाइल बंद करके गायब हो गए। वहीं सिरसिया में चार, हरिहरपुररानी में तीन, गिलौलजा में तीन व जमुनहा में सात संभावित उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विकास खंड सिरसिया में अमित सिंह भाजपा समर्थित, सौरभ सिंह उर्फ विवेक सिंह, अशोक कुमार, प्रवेश कुमार। हरिहरपुररानी में शकुंतला देवी भाजपा समर्थित, सत्यवती देवी व लाजदेई, जमुनहा विकास खंड में सुरेश कुमार रिजवानी, जगदंबिका प्रसाद वर्मा, शिवपाल वर्मा, राजेश कुमार, सरोज रानी वर्मा, राधेश्याम व शिवम जायसवाल ने नामांकन पत्र खरीदा। गिलौला में पूजा देवी भाजपा समर्थित, अनीता देवी व सुमन देवी, इकौना में मिथिलेश पांडे भाजपा समर्थित व अन्य ने नामांकन पत्र खरीदा।

जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों में बुधवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री होनी थी। इसी के मद्देनजर सभी ब्लाक मुख्यालयों में सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिनकी मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed