फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Awareness to stop child marriage

बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक

Tue, 23 Jun 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness to stop child marriage
श्रावस्ती। महिला शक्ति केंद्र की टीम की ओर से ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह रोकने तथा कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा ने महिला शक्ति केंद्र की महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान उन्होंने महिलाओं व किशोरियों में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। कहा कि सही उम्र में विवाह करने पर बाल एवं मातृ मृत्युदर व कुपोषण में कमी आएगी। बाल विवाह की सूचना देने वालों को 1000 रुपये इनाम दिया जाएगा। साथ ही उसका नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा। यदि किसी से बाल विवाह करने की सूचना मिलती है, जांच करने पर यदि सत्य पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उसे दो वर्ष की सजा भी हो सकती है। बाल विवाह की सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7518024032 या महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व 112 पर भी दी जा सकती है। जिला समन्वयक कुसुम श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में बाल विवाह अधिक होने के कारण मातृ व शिशु मृत्युदर अधिक है। जिले में जन्मदर 5 से 6 बच्चे प्रति परिवार है। अधिक संख्या होने से बच्चों के लालन पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रधान यह शपथ लें कि अपने गांव में बेटों के साथ बेटियों को भी विद्यालय भेजेंगे। जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में मदद करेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति उनके पास पड़ोस या गांव में बाल विवाह करेगा तो रोका जायेगा। यदि बाल विवाह करने वाले बच्चे के माता पिता नहीं मानते है तो इसकी सूचना 1090 और प्रशासन को भी दे। इस मौके पर कई महिला व प्रधान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed