फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   awareness

आशा कार्यकर्ता व संगिनी घर घर जाकर लोगों को करेंगी जागरूक

Sun, 15 Mar 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
awareness
श्रावस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण के भ्रम को दूर करने व संभावित मरीजों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब आशा कार्यकर्ता व संगिनी का सहारा लेगा, जिन्हें डोर-टू-डोर भेज कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई। जो संदिग्धों को चिह्नित कर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में तैनात सभी आशा बहू व संगिनी अपने कार्य क्षेत्रों में घर घर जाकर कोरोना वायरस जैसी संक्रमण बीमारी के बारे में जानकारी देंगी। वह परिवार के मुखिया व महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करेंगी। यदि किसी के सिर में दर्द, नाक बहना, जुखाम, बुखार व खांसी के साथ ही सांस लेने में किसी प्रकार की तकलीफ होती है तो आशा उसे अपने निकटतम सीएचसी में ले जाएंगी।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर वह तत्काल संबंधित चिकित्सक को सूचित करेंगी। साथ ही साथ महिलाएं व बच्चों को खाने पीने के सामान को छूने के पहले दोनों हाथ को पहले साबुन से धूल करके ही कोई सामान खाने, बार बार अपने नाक और मुंह में हाथ न लगाने, आसपास की गंदगी को साफ करने, मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि कोरोना जैसे संक्रमित बीमारी पर काबू पाया जा सके। वहीं कोरोना की लक्षण मिलते ही तत्काल उसको सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराएंगी।
कोरोना वायरस के लिए जिलास्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिसके जिला सर्विलांस अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9415121887 है। कंसल्टेंट फिजीशियन डॉ. विनय वर्मा 9956840842, मेडिकल ऑफीसर डॉ. इमरान मोईद 9415567434, डॉ. शरद अवस्थी 7007626862, पैथालॉजिस्ट डॉ. वीएन वर्मा 9415490457, जिला ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अफरोज अख्तर खान 7309259773, जिला डाटा मैनेजर आजाद खान 9125741166, लैब टैक्नीशियन अनिल कुमार रॉय 9005668399, फार्मासिस्ट राकेश कुमार पांडे 8299786261, मलेरिया निरीक्षक संदीप कुमार यादव 9984468522 एवं डाटा इंट्री आपरेटर अर्जुन पांडे 9628303755 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनके मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना दी जा सकती है।

कोरोना वायरस से संबंधित मरीज की सूचना देने के लिए जिले में कंट्रोल रूम साहसी बनाया गया है। जिसके नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9309259773 व सीएमएस का मोबाइल नंबर 9415191332 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed