{"_id":"6a63aa224918ac729a04d7c1","slug":"attacked-family-members-and-set-the-house-on-fire-sustained-burns-himself-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121868-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: परिजनों पर हमला कर घर में लगाई आग, खुद भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: परिजनों पर हमला कर घर में लगाई आग, खुद भी झुलसा
Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जला सामान
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के मोहरनिया गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक ने अपने परिजनों पर जानलेवा हमला किया। उसने पत्नी और मां-बाप को पत्थर व करछुल से पीटा। युवक ने गैस सिलिंडर की पाइप खोलकर घर में आग भी लगा दी।
आग फैलने से सिलिंडर में धमाका हुआ और घर का सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से हमलावर युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। बुधवार रात रंजीत कुमार (23) का अपनी पत्नी सुमित्रा (21) से विवाद हुआ था। रंजीत ने पत्नी की जमकर पिटाई की थी। मां कोयला देवी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह रंजीत को शांतिभंग में पाबंद किया। उसे एसडीएम न्यायालय जमुनहा में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद बृहस्पतिवार देर रात फिर विवाद हुआ। रंजीत ने पत्थर, करछुल और हंसिए से पत्नी, पिता श्यामलाल उर्फ नंदूलाल (65) व मां कोयला देवी (60) पर हमला किया। ग्रामीणों ने चीख सुनकर घायलों को बचाया। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी और मां-बाप को जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। रंजीत ने परिजनों की पिटाई के बाद सिलिंडर की पाइप निकालकर उसमें आग लगाई थी। सिलिंडर में धमाके से आग पूरे घर में फैल गई।
युवक भी झुलसा, लखनऊ रेफर
आग की चपेट में आने से रंजीत भी झुलस गया। घटना की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर का अनाज, कपड़े, कूलर, पंखा, मोटरसाइकिल सहित गृहस्थी का सामान जल चुका था। मेडिकल कॉलेज में रंजीत की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।