फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Attack on the team that went to the metering

पैमाइस करने गई टीम हमला

Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attack on the team that went to the metering
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। शाहपुर कठौतिया के मजरा बंजारनपुरवा में रविवार कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर हमला बोल दिया। यह टीम अवैध कब्जे को हटवाने के लिए गई थी। घटना के बाद एएसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोनवा थना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर कठौतिया के मजरा बंजारनपुरवा में एक वर्ष पूर्व बेतोनी निवासी भीमसेन पुत्र नागेश्वर ने जमीन खरीदी थी। जिसकी पैमाइश के लिए भीमसेन ने थाना दिवस में एक अर्जी दी थी। इस अर्जी पर रविवार को मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम कानूनगो प्रहलाद विश्वकर्मा, लेखपाल रामफल यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, बदरुलहक के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस जमीन पर पहले से अवैध कब्जा था। राजस्व टीम को मौके पर देख बानो पत्नी याकूब ने कुछ लोगों के साथ मिल कर टीम पर हमला बोल दिया। जिसकी सूचना राजस्व टीम ने प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा को दिया। वहीं मामले की जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि बानों के साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फरार लोगों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed