फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ASP found incomplete records in Sonwa police station

सोनवा थाने में एएसपी को अधूरे मिले अभिलेख

Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
ASP found incomplete records in Sonwa police station
श्रावस्ती। एएसपी ने शनिवार रात सोनवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिली। इस पर कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को पांच दिनों का समय दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने शनिवार रात भिनगा बहराइच हाईवे पर स्थित सोनवा थाने का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान थाने की सुरक्षा में तैनात पहरा से लेकर दीवान कार्यालय व वायरलेस सेट पर मिलने वाली शिकायतों की एंट्री रजिस्टर तक का मुआयना किया। एएसपी ने थाना परिसर, बैरक, मेस, कार्यालय सहित वहां की सफाई व्यवस्था की जांच की। थाने में उन्हें कई कमियां देखने को मिली।
विज्ञापन

जिन्हें दुरुस्त करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों को देखा। निरीक्षण में उन्हें सभी अभिलेख अधूरे मिले। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को पांच दिन में उन्हें पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी ने बताया कि पुलिस का कार्य शिकायत कर्ता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। इस लिए सभी मातहतों को निर्देश देने के साथ इसकी जांच की जा रही है कि पुलिस जनता के साथ संवेदनशील बन रही है कि नहीं। इसी लिए हाईवे पर स्थित थाने का निरीक्षण किया गया कि यहां पर पुलिस फरियादियों के साथ कैसा व्यवहार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed