फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Asha Verma tops in TLM exhibition

Shravasti News: टीएलएम प्रदर्शनी में आशा वर्मा अव्वल

Sat, 25 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 25 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Asha Verma tops in TLM exhibition
टीएलएम प्रदर्शनी में मॉडल दिखातीं ​शि​क्षिकाएं।- संवाद
गिलौला। गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में शुक्रवार को जिलास्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कुल 15 राजकीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में डीआईओएस के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद जिला समन्वयक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि टीएलएम प्रदर्शनी से छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसमें छात्रों को खेलकर, देखकर, सुनकर व महसूस कर अधिक प्रभावी तरीके से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


नीलम राजकीय इंटर कॉलेज गिलौला की आशा वर्मा के सामाजिक विज्ञान विषय में मुद्रा विकास के मॉडल को प्रथम स्थान हासिल हुआ। इसी तरह राजकीय हाईस्कूल सेमरा टिटहिरिया के शिक्षक संजीव कुमार के हिंदी के मॉडल को द्वितीय, राजकीय हाईस्कूल लखाही बेनीनगर के शिक्षक अंबरीश मिश्रा के अंग्रेजी विषय के मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह राजकीय हाईस्कूल दंदौरा उत्तरी के मयाराम के विज्ञान विषय के मॉडल को चतुर्थ व राजकीय हाईस्कूल सीताद्वार के सुधीर कुमार पांडेय के गणित विषय के मॉडल को पंचम स्थान मिला। इस मौके पर डायट प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्रा, इरशाद अहमद, जया पांडेय, पारुल मिश्रा व संजीत कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed