फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Arsenic-rich water is spoiling health

आर्सेनिक युक्त पानी खराब कर रहा सेहत

Thu, 12 Mar 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Arsenic-rich water is spoiling health
श्रावस्ती। तराई वाले इस जिले के पानी में आर्सेनिक की मात्रा बहुत अधिक पाई जा रही है। इसके सेवन से हर पांचवां व्यक्ति पेट से संबंधित रोगों से परेशान है। चिकित्सकों का कहना है कि दूषित पानी पेट व लीवर संबंधित बीमारियों के साथ कैंसर का भी कारण बन सकता है। जिले में सरकारी हैंडपंप भी स्वच्छ पानी नहीं दे पा रहे हैं। गांव में लगे अधिकतर हैंडपंप खराब है, इससे लोग कुएं व निजी हैंडपंपों का पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

जल ही जीवन है यह लाइन श्रावस्ती वासियों के लिए सही नहीं है। जिले में प्रतिमाह कई लोग पानी के कारण डायरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गांवों में बीमारी का कारण अधिकांश ग्रामीणों की ओर से निजी हैंडपंपों का पानी पीना बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़े है। इससे लोगों को निजी हैंडपंप और कुओं का पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी हैंडपंप का आर्सेनिक एवं अन्य मिनरल युक्त पानी पीने से लोगों को पेट के साथ लीवर सहित अन्य बीमारियां हो रही हैं। यदि चिकित्सालयों में आए हुए मरीजों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में हर पांचवां व्यक्ति पेट रोग से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी पीने से होते यह रोग
संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय का कहना है कि सल्फर युक्त पानी पीना शरीर में कुष्ठ रोग को बढ़ाता है। वहीं आर्सेनिक शरीर को कमजोर तो करता ही है साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाता है। पीने वाले जल में फ्लोराइड बढ़ने से फ्लोरीसिस होता है और हड्डियां गलने लगती है। दूषित पानी से पीलिया, कुष्ठ, किडनी, लीवर, आंत्र शोध, डायरिया, फाइलेरिया, घेंघा इत्यादि रोगों का खतरा उत्पन्न रहता है।

ग्रामीणों को शुद्धता व पानी के प्रयोग के बारे में समय समय पर बताया जाता है। लोगों को चाहिए कि वह निजी व कम गहराई वाले हैंडपंपों का पानी पीने से परहेज करें। - डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed