{"_id":"68644e8727ace33d6f07e1ae","slug":"arrested-for-updating-aadhaar-card-by-preparing-fake-certificate-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112388-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर आधार कार्ड अपडेट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर आधार कार्ड अपडेट करने वाला गिरफ्तार
Wed, 02 Jul 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। खरगौरा मोड़ पर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर आधार कार्ड अपडेट किया जा रहा था। इसका खुलासा करते हुए एसओजी व भिनगा पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से टीम ने उपकरण सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि भिनगा कोतवाली प्रभारी राज कुमार सरोज को भिनगा तहसील में तैनात लेखपाल गंगाराम से सूचना मिली कि खरगौरा मोड़ पर संचालित साहू कंप्यूटर्स का संचालक बहराइच के रिसिया क्षेत्र के मझौवा निवासी अभिषेक गुप्ता फर्जी जन्म व निवास प्रमाणपत्र बनाने के साथ ही आधार अपडेट करता है। इस पर कोतवाल ने एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव के साथ दुकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां से टीम ने लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, प्रिंटर, दो फर्जी निवास प्रमाणपत्र, बायोमेट्रिक उपकरण, एक आधार इनरोलमेंट रसीद सहित कई दस्तावेज व सामग्री बरामद की। इस दौरान टीम ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह टीम लेस कंपनी के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भिनगा में आधार एनरोलमेंट ऑपरेटर के रूप में 14,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर कार्य कर रहा था। उसके अन्य उपकरण बैंक में मौजूद हैं, जिसे वह दिखा सकता है। इस पर पुलिस टीम उसे लेकर बैंक पहुंची। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी का साथी सोनवा के अहिरा निवासी दिलीप तिवारी एसके डिजिटल सर्विस वेबसाइट के माध्यम से 25 रुपये प्रति प्रमाणपत्र के हिसाब से फर्जी निवास एवं जन्म प्रमाणपत्र बनाते थे। साथ ही कूटरचित दस्तावेज के सहारे आधार अपडेशन का अतिरिक्त पैसा लेते थे। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।