{"_id":"6a5e742ccd008f6e2609451d","slug":"arrested-for-obtaining-a-passport-using-forged-documents-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121779-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने पर गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने रविवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत मिली थी कि भोजपुर बिल्ली गांव निवासी राजकुमार फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवा रहे हैं। शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। राजकुमार को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन