फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Appeal to mobilize for Mission 2022

मिशन 2022 के लिए जुटने की अपील

Mon, 11 Oct 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Appeal to mobilize for Mission 2022
राष्ट्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी अवध क्षेत्र का स्वागत करते पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व अवध क्षेत्र के सह चुनाव प्रभारी सोमवार को भिनगा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर एक बैठक करते हुए सभी से मिशन 2022 को भारी बहुमत से फतह करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 फतेह करने के गुर भी बताए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी अवध क्षेत्र वाय कुमार सत्या के भिनगा पहुंचने पर उनका स्वागत जिले की सीमा पर पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र की अगुवाई में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सुभाष सत्या सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। भिनगा पहुंचे सह चुनाव प्रभारी ने पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, मंडल अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक के संगठन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा को 2014, 2017 और 2019 में अभूतपूर्व जीत मिली। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन के साथ मोदी सरकार की जनकल्याणी योजनाओं, कार्यों को जनता के बीच में बताकर 2022 में प्रचंड जीत दिलाए। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के एक हाथ में भाजपा का झंडा तो दूसरे हाथ में भाजपा सरकार का जन कल्याणकारी एजेंडा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिया कि पार्टी कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 के खात्मे, ट्रिपल तलाक से आजादी, प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण, किसान सम्मान निधि, मुफ़्त राशन, मुफ़्त टीकाकरण सहित प्रदेश की योगी सरकार के बेहतर कानून व्यवस्था के कारण आ रहे निवेश, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य, गुंडाराज के खात्मे जैसे कार्यों को जनजन तक पहुंचाकर पुन: भाजपा सरकार बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed