फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Another positive was found in the district

जिले में एक और मिला पॉजिटिव

Thu, 04 Feb 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Another positive was found in the district
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। जिले में अब तक 224295 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें 1359 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल दो एक्टिव केस हैं। तीन कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इनमें इकौना में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed