फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Another illegal madrasa demolished, two sealed

Shravasti News: एक और अवैध मदरसा हुआ ध्वस्त, दो हुए सील

Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 09 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Another illegal madrasa demolished, two sealed
सरकारी भूमि पर बने मदरसे को कराया गया ध्वस्त।
श्रावस्ती। जिले में बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सार्वजनिक भूमि पर बने एक मदरसे को ध्वस्त कराया गया। वहीं बगैर मान्यता संचालित दो मदरसों को सील किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से अब तक 100 मदरसों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में अवैध व बगैर मान्यता के संचालित मदरसों पर कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम जमुनहा संजय राय ने भगवानपुर भैसाही में सरकारी भूमि पर स्थित मदरसा नूरिया कमरुल उलूम को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसके साथ ही बगैर मान्यता निजी भूमि पर संचालित दो मदरसों को चिह्नित कर सील किया।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 297 मदरसे संचालित हैं।इनमें से मात्र 105 मदरसों की ही मान्यता है। ऐसे में बृहस्पतिवार तक 100 मदरसों पर प्रशासन कार्रवाई कर चुका है। अभी 97 मदरसे जिले में और संचालित हैं। इनमें से कई मदरसे बंद हैं। इन मदरसों की लगातार जांच की जा रही है। बगैर मान्यता या सार्वजनिक भूमि पर कोई मदरसा जांच में संचालित होता मिला तो उस पर प्रशासन की कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed