फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Annaprashan of children took place in the mega health camp

Shravasti News: मेगा स्वास्थ्य शिविर में हुआ बच्चों का अन्नप्राशन

Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 24 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Annaprashan of children took place in the mega health camp
भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य ​शिविर में मौजूद विधायक व अन्य। - फोटो : भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य ​शिविर में मौजूद विधायक व अन्य।
श्रावस्ती। भंगहा सीएचसी में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक राम फेरन पांडेय ने किया। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही क्षय, कुष्ठ व फाइलेरिया रोगियों को किट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अभियान चलाकर महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के साथ ही उन्हें अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान विधायक, सीएमओ डॉ. एके सिंह व एसीएमओ डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. सत्य शरण ने बताया कि शिविर में विधायक ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली, पांच कुष्ठ रोगियों को चप्पल व फाइलेरिया के मरीजों को किट का वितरण भी किया। इस मौके पर डॉ. दीपांकर तिवारी, डीसीपीएम राकेश गुप्ता, एआरओ सुरेश यादव व डीएमओ आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed