फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Anganwadi workers stunned by the announcement of increasing honorarium

मानदेय बढ़ाने की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गदगद

Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers stunned by the announcement of increasing honorarium
श्रावस्ती के हरिहरपुररानी विकास खंडों में वर्चुअल सम्मेलन के दौरान मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सोमवार को मुख्यमंत्री वर्चुअल रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सहायिका का मानदेय बढ़ाने व कोविड काल का भत्ता देने की घोषणा की है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना भी की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वर्चुअल सम्मेलन सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। जिसे सुनने के लिए जिले के सभी विकास खंड सभागार में विभाग की ओर से व्यवस्था की गई थी। सभी विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों को इस सम्मेलन की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं हरिहरपुररानी में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं कीं। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5500 से बढ़ा कर 8000, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4500 के स्थान पर 6000 व सहायिकाओं को 2700 के स्थान पर 4000 रुपये मानदेय देने की घोषणा की। वहीं कोविड काल में कार्यकर्ताओं द्वारा बेहतर कार्य किए जाने पर 24 माह के लिए 500 रुपये प्रतिमाह कोविड भत्ता देने को कहा है। यानि कि अब प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दो वर्ष का 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस दौरान हरिहरपुररानी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि यह पहला मौका है जब राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के श्रम व सेवा का सम्मान कर रही है। यही नहीं ई-श्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ कर उनको सामाजिक पेंशन देने की भी व्यवस्था की है। इस मौके पर सीडीपीओ नंदलाल व प्रभारी डीपीओ राजेंद्र वर्मा सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

जमानत अर्जी खारिज
श्रावस्ती। नाबालिक लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में सोमवार न्यायालय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला इकौना थाना क्षेत्र का है। मामले की सुनवाई पॉक्सो न्यायालय में की जा रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed