फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Anganwadi and workers got training in sensitive upbringing

आंगनबाड़ी व सेविकाओं को मिला संवेदनशील परवरिश का प्रशिक्षण

Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi and workers got training in sensitive upbringing
श्रावस्ती। जिले के पांचों विकास खंडों में स्थित ब्लाक संसाधन केंद्रों में गुरुवार को आंगनबाड़ी व सेविकाओं को बच्चों को की देखभाल व संवेदनशील परवरिश का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी व सेविकाओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

जिले के हरिहरपुररानी, गिलौला, जमुनहा, सिरसिया, इकौना के ब्लॉक संसाधन केंद्रों में माडल आंगनबाड़ी व मुख्य सेविकाओं को बच्चों की देखभाल एवं संवेदनशील परवरिश का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता पिता व अन्य देखभाल करने वालों कि बेहतर जिम्मेदारी व संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है। कोविड-19 के कारण विगत वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे है।
विज्ञापन

ऐसी परिस्थिति में छोटे बच्चों के विकास की प्रक्रिया अवरुद्ध हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए यूनिसेफ व एक संस्था के सहयोग से जिले में संचालित शाला पूर्व शिक्षा कार्यक्रम के तहत 60 माडल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 16 मुख्य सेविकाओं का एक दिवसीय बच्चों की देखभाल एवं संवेदनशील परवरिश पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिहरपुररानी में नंदलाल, गिलौला में मुकेश कुमार, जमुनहा में राजेंद्र वर्मा, इकौना में श्यामू सिंह व सिरसिया में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा वर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को गृह आधारित गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी भारत भूषण जायसवाल, कृष्ण मोहन सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव सहित परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed