फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   An elderly person was also found coronatively positive in Shravasti

श्रावस्ती में एक बुजुर्ग भी मिला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 24 Apr 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
An elderly person was also found coronatively positive in Shravasti
श्रावस्ती। कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज शुक्रवार को जिले के लक्ष्मणपुर बाजार में पाया गया। मरीज में कोरोना की पुष्टि लखनऊ के निजी चिकित्सालय में हुई। वह वहां अपनी डायलिसिस कराने गया था। इस खबर के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवारीजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 फैल रहा है बृहस्पतिवार को तीन मरीजों का पता चलने के बाद शुक्रवार को एक और मरीज यहां कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बृहस्पतिवार को मिले तीनों संक्रमित बाहर से मजदूरी करके आए थे। वहीं शुक्रवार को लक्ष्मणपुर बाजार निवासी बुजुर्ग 65 भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसमें संक्रमण की पुष्टि लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में हुई। जहां वह डायलिसिस कराने के लिए 22 अप्रैल को गया था।
विज्ञापन

इससे पहले वह 18 अप्रैल को इसी निजी चिकित्सालय से डायलिसिस करा कर वापस आया था। दूसरी बार वहां गया तो जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस सूचना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मरीज के गांव लक्षमनपुर बाजार पहुंचे। उसके घर के सभी सदस्यों को तत्काल होम क्वारंटीन कर दिया गया। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए सभी लोगों की होगी जांच
लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी थी कि लक्ष्मणपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के नमूने लिए जा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि अब तक मरीज के संपर्क में कितने लोग आए हैं। इन सभी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
मिलने वालों की लंबी है फेहरिस्त
ग्रामीणों की माने तो यह व्यक्ति कई दिनों से बीमार चल रहा था। वह 18 अप्रैल को इलाज कराकर वापस आया था। घर आने के बाद गांव के कई लोग, रिश्तेदार व अन्य संपर्क के लोग उससे मिलने आए थे। वह 18 से लेकर 22 की सुबह तक परिवार के साथ रहा। इस दौरान मिलने वालों को सिलसिला जारी रहा। ऐसे में संक्रमण कहां तक गया होगा इस बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed