{"_id":"6855b03c9c2b2a52d0091d75","slug":"an-elderly-cyclist-died-in-a-collision-with-a-bike-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112149-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइक की टक्कर में साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइक की टक्कर में साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया सीएचसी में वृद्ध की मौत पर बिलखते परिजन।
सिरसिया (श्रावस्ती)। बेचईपुरवा से सामन लेकर शुक्रवार देर शाम साइकिल से अपने घर कैथौली लौट रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएचसी सिरसिया लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम कैथौली निवासी ओंकार शुक्ला (60) शुक्रवार शाम क्षेत्र के ही बेचाईपुरवा घरेलू समान खरीदने आए थे। यहां से देर शाम करीब नौ बजे साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। सिरसिया तुलसीपुर मार्ग स्थित विभूतिनाथ मंदिर गेट के निकट सिरसिया की ओर से जा रही बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में ओंकार शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने शव को कब्जे में ले लिया है। वृद्ध की मौत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।