फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ambulance personnel started a gradual strike

एंबुलेंस कर्मियों ने शुरू की क्रमिक हड़ताल

Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ambulance personnel started a gradual strike
संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शन करते एंबूलेंस चालक व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108,102 व एएलएस पर तैनात कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे नाराज कर्मियों ने गुरुवार से अनिश्चित कालीन क्रमिक हड़ताल शुरू कर दी है। मांगों को लेकर कर्मियों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108,102 व एएलएस पर तैनात कर्मियों ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से वह कार्य कर रहे हैं। जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने व उन्हें आपात चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए वह मौसम की परवाह किए बगैर दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके बावजूद सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इस समस्या को लेकर कंपनी एवं कर्मचारियों के मध्य कई बार वार्ता भी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद भी कंपनी कर्मचारियों व श्रमायुक्त के मध्य हुए समझौते का पालन नहीं कर रही है। इससे कर्मचारी जिम्मेदार अधिकारी व संस्था को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्याओं का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका है। कर्मियों को न तो ओवर टाइम का पैसा दिया जा रहा है, और न ही समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है। सेवा प्रदाता की ओर से पीएफ का पैसा भी पिछले कई महीनों से जमा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कर्मियों को मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन क्रमिक हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की। मौके पर जिलाध्यक्ष शेष मणि उपाध्याय, महामंत्री राजन कुमार वर्मा, बृजेश यादव, चंद्र प्रकाश, अंकित कुमार मिश्र, शरीफ, परमेंद्र कुमार सिंह, मंजीत कुमार यादव, संजय मिश्रा, चंद्रपाल सिंह, मीना वर्मा, संगीता वर्मा, सीताराम सहित काफी संख्या में एंबुलेंस चालक, मेडिकल टेक्निशियन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed