फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Amar Ujala provided food grains to 50 villagers

अमर उजाला ने 50 ग्रामीणों को दिलाया खाद्यान्न

Mon, 13 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala provided food grains to 50 villagers
अमर उजाला फाउंडेशन व भगौती प्रसाद सेवा मेमोरिया हास्पिटल द्वारा लयबुड़वा गांव में जरूरतमंदों क? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नर सेवा के साथ ही अमर उजाला पशु सेवा के लिए भी आगे आया है। सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन अपने सहयोगियों के साथ अकबरपुर व सीताद्वार गोशाला मेें हरा चारा व पशु आहार लेकर पहुंचा। इस दौरान एसडीएम व सीओ इकौना भी मौजूद रहे। इसके बाद फाउंडेशन ने अपने सहयोगियों की मदद से लयबुड़वा गांव पहुंच कर 50 ग्रामीणों को खाद्यान्न दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते इंसानों के साथ ही मवेशियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं, इसलिए उन तक चारा ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है। खासतौर से हरा चारा व पौष्टिक आहार न मिलने से पशुओं की स्थिति चिंताजनक है। इसमें भी वह पशु जो सरकारी गोशालाओं में रह रहे हैं। वहां समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसे पशुओं को खिलाने के लिए फिलहाल केवल सूखा चारा ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

कुछ गोशालाओं के पास थोड़ा बहुत आहार है तो वह उसका उपयोग थोड़ा-थोडा़ कर रहे हैं, ताकि लॉकडाउन में आहार खत्म न हो जाए। लेकिन ऐसी गोशालाओं में रह रहे पशुओं के लिए अमर उजाला फाउंडेशन अपने सहयोगियों के साथ आगे आया है। सोमवार को अकबरपुर व सीताद्वार गांव में स्थित गोशाला में उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय की उपस्थिति में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक रमेश मिश्रा व समाज सेवी इंद्रसेन जायसवाल, रामकुमार शुक्ला एडवोकेट, नरपतपुर के अरशद खान, राम फकीरे गुप्ता के सहयोग से करीब 300 गोवंशों के लिए आठ क्विंटल कपिला पशु आहार व आठ क्विंटल बरसीम उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोवंशों को चारा व आहार उपलब्ध कराने के बाद फाउंडेशन ने अपने सहयोगी भगौती प्रसाद मिश्र सेवा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्रा के सहयोग से 50 जरूरतमंदों को एक सप्ताह का खाद्यन्न उपलब्ध कराया। जिसमें दाल, आटा, नमक, तेल, आलू प्याज, सब्जी मसाला व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं थीं। इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों से अपील की गयी कि देश व समाज हित में लॉकडाउन तक अपने घरों में रह कर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
अगर जरूरी कार्य बस किसी को बाहर जाना पड़ रहा है तो अकेले मास्क लगा कर जाएं तथा लौटने पर अपने दोनों हाथ को साबुन से अवश्य धोएं। हॉस्पिटल के डॉक्टर रमेश मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके जीविकोपार्जन पर किसी भी प्रकार का संकट नही आने दया जाएगा राशन के साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी हितों के लिए उनका हॉस्पिटल 24 घंटे जनसेवा के लिए खुला रहेगा इस दौरान हॉस्पिटल के सहयोगी डॉ. विवेक त्रिपाठी, डॉ. सर्वजीत पाठक, अशोक गुप्ता, धनंजय मिश्रा, ओंकार प्रसाद तिवारी, जीवन लाल, याकूब मिर्जा आदि मौजूद रहे

मदद के लिए करें फोन
अमर उजाला फाउंडेशन व सहयोगी संस्था भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल ने इकौना तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर 9648735247 व 9675201402 जारी किया है। इस नंबर पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक कोई भी जरूरतमंद खाद्य सामग्री के लिए फोन कर सकता है। उसे शाम चार बजे तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed