फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Amar Ujala helped newspaper distributors and the needy.

समाचार पत्र वितरकों व जरूरतमंदों को अमर उजाला ने दी मदद

Sat, 11 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala helped newspaper distributors and the needy.
अमर उजाला फांडेशन द्वारा इकौना के मझौवा सुमाल में जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री देते डा. रमेश ? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन लॉकडाउन में समाचार पत्र विक्रेता व अन्य जरूरतमंदों के साथ खड़ा है। सभी लोगों के घर फाउंडेशन सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किट तो जीविकोपार्जन के लिए राशन उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान शनिवार को इकौना में समाचार पत्र वितरकों को सैनिटाइजर, मास्क व हैंडवाश के लिए साबुन तो मझौवा सुमाल के ग्रामीणों को खाद्यान्न के साथ जमुनहा के समाचार पत्र वितरकों को घर भी खाद्यान्न व कोरोना बचाव के लिए किट पहुंचाई। फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना समाज के हर वर्ग के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रोजाना कमा कर खाने वाले परिवारों के साथ किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। रोज कमाने वालों को जहां रोजगार नहीं मिल पा रहा है, वहीं किसानों का अन्न फसल के रूप में खेतों में ही खड़ा है। सबसे अधिक समस्या उन समाचार पत्र वितरकों के सामने है, जो आम लोगों तक देश-दुनिया की खबरें अखबार के माध्यम से पहुंचाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों की ओर अमर उजाला फाउंडेशन ने अपना हाथ बढ़ाया है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शनिवार को भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्रा ने सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को एक अन्य व्यापारी इंद्रसेन जायसवाल के साथ मिल मास्क, ग्लब्स, दो डिटॉल साबुन, हैंड वाश व अन्य सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

उधर, इकौना के मझौवा सुमाल में अमर उजाला फाउंडेशन ने भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ मिल कर 55 जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इसके लिए मझौवा सुमाल के ज्वाला माता मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी को आमंत्रित किया गया था। यहां भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने जरूरतमंदों को एक सप्ताह के लिए दाल, आटा, नमक, तेल, चावल, सब्जी मसाला, आलू व प्याज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों से अपील की गई कि देश व समाज हित में लॉकडाउन तक सभी अपने अपने घरों में रहें। जिससे कोरोना से बचा जा सके। हॉस्पिटल के डॉक्टर रमेश मिश्रा ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके जीविकोपार्जन पर किसी भी प्रकार का संकट नही आने दिया जाएगा। राशन के साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी हितों के लिए उनका हॉस्पिटल 24 घंटे जनसेवा के लिए खुला रहेगा। इस मौके पर हॉस्पिटल के सहयोगी डॉ. विवेक त्रिपाठी, डॉ. सर्वजीत पाठक, अशोक गुप्ता, धनजंय मिश्रा, ओंकार प्रसाद तिवारी, जीवन लाल, याकूब मिर्जा आदि मौजूद रहे।

जमुनहा में भी दिया गया राशन
इस विषम परिस्थिति में भी भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र जमुनहा में गांव-गांव लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाने वाले दो वितरकों के घर अमर उजाला फाउंडेशन खुद ही राहत लेकर पहुंचा। भारत नेपाल सीमा से सटे बरगदहा गांव में रह रहे समाचार पत्र वितरक संदीप गुप्ता व पिपरी बरगदहा निवासी नवी अहमद के घर अमर उजाला के स्थानीय प्रतिनिधि के साथ इस गांव के प्रधान संदीप जायसवाल, भवनियापुर के सामजिक कार्यकर्ता इंतियाज अहमद ताजू खाद्यान्न सामग्री लेकर पहुंचे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर जरूरत में साथ खड़ा होने का आश्वासन भी समाचार पत्र विक्रेताओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed