{"_id":"6918cf3fc85894228e0ee4a9","slug":"all-five-bodies-were-buried-together-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115698-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए पांचों शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एक साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए पांचों शव
Sun, 16 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
शव यात्रा में शामिल लोग। - संवाद
श्रावस्ती/इकौना। ग्राम पंचायत कैलाशपुर के मजरा मनिहारपुरवा में शुक्रवार को हुई दर्दनाक घटना से मातम पसरा है। शनिवार को पांचों शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं।
इकौना क्षेत्र के मनिहारनपुरवा निवासी रोज अली (35) ने बृहस्पतिवार रात पत्नी शहनाज (30) व बेटी तबस्सुम(06), गुलनाज (04) व बेटा मुईन (02) की हत्या कर खुद फंदे से लटककर जान दे दी थी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ कर सभी शवों को बाहर निकाला था।
घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई थी। एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ इकौना भरत पासवान व सीओ अपराध आलोक सिंह आदि ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद पांचों शव शुक्रवार रात गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। शनिवार को गमगीन माहौल में सभी पांच शवों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
एक साथ पांच-पांच कब्रें देख दहल गए लोग
रोज अली, उनकी पत्नी शहनाज व बेटी तबस्सुम, गुलनाज व बेटे मुईन को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में साथ पांच कब्रें खोदी गईं। एक कतार में खोदी गईं कब्रें देख जनाजे में शामिल हर किसी की आंखें नम हो गईं। रोज अली व उनके परिवार के जनाजे में मनिहारनपुरवा के साथ-साथ कैलाशपुर ग्राम पंचायत व आसपास के गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। रोज अली के बड़े भाई सहजाद ने सभी शवों को दफनाया।