फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   All drivers should follow the traffic rules

सभी वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन

Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
All drivers should follow the traffic rules
द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एआरटीओ कार्यालय से जागरुकता वाहन को रवाना करते एडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय से हुई। जहां से जागरूकता वाहन निकाला गया। जिसे अपर जिलाधिकारी व यात्री मालकर अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं घटित होती हैं। ऐसे में खुद सुरक्षित रहें तथा दूसरे को भी सुरक्षित रखें। प्रत्येक वाहन चालक को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। यात्री मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि वाहन के सामने लाइट रिफलेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम रहती हैं।
विज्ञापन

यदि कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला अथवा वाहन पर अनाधिकृत रूप से नीली बत्ती, लाल बत्ती, हूटर, सायरन, प्रेशर हार्न, गलत नंबर प्लेट, अपारदर्शी काली फिल्म, दो पहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। लेखाकार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने वालों के साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों को जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान सहायक ओपी मिश्रा, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला, शिवम सिन्हा, टीएन भट्ट, गौरव कुमार, सुरेश चंद्र मालवीय व अमर सहित एआरटीओ कार्यालय के कई अन्य कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed