फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   alert

सीमा पर विशेष चौकसी बरतें जवान, किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को न दें प्रवेश की अनुमति

Thu, 23 Apr 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
alert
श्रावस्ती। जिले में कोरोना की दस्तक के बाद जिला पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ गई है। एएसपी सहित पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने इंडोनेपाल सीमा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में जाकर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने सीमा पर विशेष चौकसी बरतने तथा किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को जिले में प्रवेश न करने देने का निर्देश दिया है। वहीं सीमा क्षेत्र के गांवों में लोगों से मिल कर सीमा पार आने जाने वाले की निगरानी करने व इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने गुरुवार को भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिरसिया पुलिस व एसएसबी के जवानों से मिल कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही चेकिंग पॉइंट, गश्त व पिकेट स्थलों पर पहुंच कर उसका बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा तथा स्वास्थ्य कर्मियों सहित एसएसबी के जवानों को नेपाल बार्डर पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। इसके साथ ही किसी भी दशा में किसी व्यक्ति अथवा वाहन को अपने जिले की सीमा में कदापि प्रवेश न देने को कहा।
इसके बाद एएसपी ने चेकिंग पाइंट तुरुसमा, शंकरनगर, भरथा, रोशनगढ़, असनाहरिया, सुइया, हकीमपुरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिल कर सीमा पार आने जाने वालों पर नजर रखने व इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व एसएसबी के जवानों को देने का निर्देश दिया।
वहीं बैरियर व चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उधर सीओ नगर हौसला प्रसाद ने क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थित का जायजा लिया। साथ ही बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र, गैस एजेंसी, बैरियर व चेक पोस्ट आदि की जांच कर वहां तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने मातहतों को अनावश्यक रुप से घूमने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय सहित थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही क्वारंटीन किए गए लोगों से मिलकर उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed