{"_id":"62c1d50460a3603c1a7974f8","slug":"air-travel-will-start-as-soon-as-license-is-obtained-srawasti-news-lko637996280","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी हवाई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी हवाई यात्रा
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्ती सहित प्रदेश के अन्य पांच एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण व राज्य सरकार के बीच ओएमयू किया गया है। अब केवल उड़ान भरने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता है।
श्रावस्ती में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत 2018 में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ था। यह एयरपोर्ट बन कर तैयार हो गया है। यहां से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण व राज्य सरकार के बीच ओएमयू हो चुका है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक एयर ट्रैफिक सिक्योरिटी सतेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुआ है।
इस ओएमयू में श्रावस्ती सहित प्रदेश के पांच अन्य जिले शामिल हैं। जिसमें अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट एवं सोनभद्र शामिल हैं। इन पांचों एयरपोर्ट का विकास राज्य सरकार ने किया है। जबकि सेवा प्रदाता के रूप में उनका संचालन व प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा किया जाएगा। अनुबंध के बाद अब इन एयरपोर्ट के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया कराई जाएगी। लाइसेंस प्राप्त होते ही पांचों हवाई अड्डों से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसका ज्यादा लाभ श्रावस्ती को मिलेगा। यहां बौद्ध पर्यटक ज्यादा से ज्यादा संख्या में आ सकेंगे।