फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Agriculture Minister suspended the District Agriculture Officer

Shravasti News: कृषि मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी को किया निलंबित

Thu, 21 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 21 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister suspended the District Agriculture Officer
कथरामाफी में किसान घायल हो गया । -संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में एक बोरी यूरिया के लिए समितियों पर मारामारी का आलम है। धरना-प्रदर्शन व कालाबाजारी पर बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला कृषि अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता व जिला कृषि अधिकारी पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। कृषि मंत्री की इस सख्त कार्रवाई के बाद भी जिले में यूरिया की किल्लत लगातार जारी है।
विज्ञापन


बुधवार को जमुनहा तहसील क्षेत्र में 11 समितियों में से सिर्फ दो समितियों कथरामाफी व मल्हीपुर खुर्द पर खाद का वितरण हुआ। इसके चलते यहां भारी भीड़ उमड़ी और धक्कामुक्की के चलते कथरामाफी समिति पर प्रतातपुर के किसान बहादुर खान चोटिल हो गए, जिन्हें पेड़ की छांव में लिटाया गया। वहीं आक्रोशित किसानों ने सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोर से लगाई लाइन, फिर भी लौटे खाली हाथ
साधन सहकारी समिति कथरामाफी की पड़ताल के दौरान सलारूपुरवा निवासी किसान जगतराम ने बताया कि सात दिन से खाद के लिए समितियों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। वहीं कथरामाफी निवासी ओमप्रकाश ने भी यही समस्या बताई। प्रतापपुर निवासी मोहब्बत अली ने बताया कि सुबह तीन बजे ही लाइन लगा ली थी, लेकिन अभी खाद नहीं मिली। वहीं मुबारक अली ने दो दिन से खाद न मिलने का आरोप लगाया।




कल्याणपुर समिति पर पहुंची दो ट्रक खाद
इकौना के कल्याणपुर समिति पर सोमवार को खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंचे विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने किसानों को खाद उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद बुधवार को समिति पर दो ट्रक खाद पहुंची। समिति संचालक केदारनाथ तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed