फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   after the ban, the procession took place, dispute between two parties

प्रतिबंध के बाद भी निकला जुलूस, दो पक्षों में विवाद

Fri, 30 Oct 2020 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
after the ban, the procession took place, dispute between two parties
श्रावस्ती। बारावफात पर इस बार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा था। इसके बावजूद भंगहा में डीजे बजाते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यही नहीं जुलूस के लिए नया रास्ता भी चुना गया। इसके चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर एसडीएम व अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर शांत कराया। वहीं बाद में प्रशासन ने जुलूस निकालने वाले लोगों को समझाकर वापस कर दिया। यह घटना भंगहा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, इस दौरान चौकी पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बारावफात पर इस वर्ष जुलूस निकालने पर प्रशासन की ओर से पाबंदी लगाई गई थी। प्रशासन ने लोगों से त्योहार को अपने घरों पर ही मनाने को कहा था। प्रशासन के इस फरमान को जिले में लगभग सभी क्षेत्रों में माना गया, लेकिन जिला मुख्यालय से मात्र कुछ दूरी पर ही भंगहा पुलिस चौकी के ठीक सामने पिकअप पर डीजे बांध कर गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान जुलूस निकालने वाली कमेटी ने नया रास्ते का चयन किया। जैसे ही जुलूस नए रास्ते पर पहुंचा, वहां स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

स्थिति यह हुई कि दो पक्ष के लोग जुलूस को लेकर आमने सामने खड़े हो गए। इसी बीच घटना की जानकारी कुछ लोगों ने डीएम को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया गया। वहीं प्रशासन ने जुलूस निकालने वाली कमेटी के साथ वार्ता करके सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया की भंगहा पुलिस चौकी के प्रभारी ने प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकालने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी के सामने ही खाली पड़े मैदान पर ही पिकअप पर लोग डीजे बांध कर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस भंगहा चौकी के सामने से गुजरा इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। ऐसे ही भिनगा बाजार में कुछ लोग एक मस्जिद में एकत्र हुए थे। इसकी जानकारी प्रशासन को होने के बाद लोगों को समझा कर उन्हें घर वापस किया गया।
अमन चैन के लिए मांगी दुआ, अधिकारियों ने किया भ्रमण
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार बारावफात पर कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित हुआ। लोगों ने घरों में ही मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया तथा अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। धर्मगुरुओं ने भी लोगों से घरों में रहकर ही त्योहार मनाने की अपील की। वहीं बारावफात को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डीएम टीके शिबु व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने जिले में भ्रमणशील रह कर स्थिति का जायजा लिया।
डीएम व एसपी ने भिनगा, चहलवा, नासिरगंज, बदला चैराहा, गिरंट बाजार, मिर्जापुर चैराहा व लछमन नगर में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने सोनवा व मल्हीपुर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नासिरगंज, बदला तथा गिरंट में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया।

कराई जाएगी जांच
भंगहा में जुलूस निकलते ही उसे रोक दिया गया था। इसकी जांच बाद में कराई जाएगी कि जब अनुमति नहीं थी तो कैसे लोग जुलूस के लिए एकत्र हुए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बीसी दुबे एएएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed