फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocates to boycott work in revenue courts until the 15th.

Shravasti News: 15 तक राजस्व न्यायालयों का कार्य बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Tue, 13 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Advocates to boycott work in revenue courts until the 15th.
श्रावस्ती। अधिवक्ता सभागार में मंगलवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की आमसभा हुई। इसमें प्रदेश सरकार के राजस्व मुकदमों के दायरों से संबंधित संशोधित कानूनों के विरोध में 15 अक्तूबर तक रजिस्ट्री कार्यालय और राजस्व न्यायालयों के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि संशोधित कानूनों के विरोध में बैठक बुलाई गई थी। इसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से कानूनों का विरोध किया। संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने रजिस्ट्री कार्यालय और तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार की घोषणा की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल, रामपारस भार्गव और अशोक कुमार पाठक सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed