{"_id":"5e10d13f8ebc3e88163390bf","slug":"advocates-in-protest-against-ekona-village-court-srawasti-news-lko5013132131","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकौना ग्राम न्यायालय के विरोध में उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकौना ग्राम न्यायालय के विरोध में उतरे अधिवक्ता
विज्ञापन
श्रावस्ती में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना कर शासन की ओर से वहां सिविल जज अवर खंड की तैनाती कर दी गई है। इसके विरोध में भिनगा के अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। इकौना में ग्राम न्यायालय के विरोध में उतरे भिनगा के अधिवक्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला जज व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप इकौना ग्राम न्यायालय को भिनगा दीवानी न्यायालय में स्थापित करने की मांग की है।
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को भिनगा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इकौना के ग्राम न्यायालय को स्थानांतरित न कर उसे भिनगा के दीवानी न्यायालय में ही संचालित करने की मांग को लेकर जिला जज मृदुलेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहीं अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आरपी चौधरी को सौंपा।
इसमें अधिवक्ताओं ने कहा है कि भिनगा से इकौना की दूरी मात्र 18 किलोमीटर है। वर्ष 1997 में श्रावस्ती जिले का गठन कर उसका मुख्यालय भिनगा बनाया गया था। जहां अब तक सिविल न्यायालय भवन किराए पर संचालित हो रहा है। वहीं इकौना में ग्राम न्यायालय स्थापित कर दिया गया। जो विधि विरुद्ध होने के साथ ही मानकों के भी विपरीत है। भिनगा से इकौना की दूरी मात्र 18 किलोटर है।
विज्ञापन
इसमें गिलौला, सोनवा थाने को भी शामिल किया गया है। जहां से इकौना की दूरी 48 किलोमीटर होने के कारण वादकारियों को अनावश्यक चक्कर लगाना होगा। ऐसे में ग्राम न्यायालय का नोटीफिकेशन रद्द कर दिया जाए। यदि ऐसा न हो तो इकौना ग्राम न्यायालय का संचालन मुख्यालय भिनगा के दीवानी न्यायालय से कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल, वीरेंद्र कुमार शर्मा, पदुम नारायण पांडेय, बीके श्रीवास्तव, दिनेश पाठक, सुरेश चंद्र तिवारी, अवधेश कुमार सहित काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।