फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Administration alert as soon as notification is issued, campaign on poster-banner

अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन सतर्क, पोस्टर-बैनर पर अभियान

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration alert as soon as notification is issued, campaign on poster-banner
विधान सभा चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के बाद इकौना नगर में राजनैतिक दलो का पोष्टर उतरवाते अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया। शनिवार को भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग सहित राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार शाम विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। इसके जारी होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया। शनिवार को भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाना प्रारंभ कर दिया। जिले में शुरू हुए इस अभियान के कारण शहर सहित गांवों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एडीएम कमलेश कुमार व एसपी अरविंद कुमार मौर्य दलबल के साथ सड़क पर उतर आए। इस दौरान एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार ने भिनगा तहसील, पानी टंकी के पास, तहसील तिराहा, दहाना सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री को उतरवाया। वहीं इकौना व जमुनहा क्षेत्र में उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों ने भी स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह 24 घंटे में राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर अपने-अपने क्षेत्रों से हटवा दें। चार पहिया वाहनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे, बैक साइड में शीशे पर लगी संभावित प्रत्याशी की प्रचार सामग्री, हूटर सहित शीशे पर लगी काली फिल्मों को उतरवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 289 भिनगा व 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गठित फ्लाइंग स्क्वाएड व स्टैटिक सर्विलांस टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। जिन्हें डीएम द्वारा निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए। प्रचार सामग्रियों को हटवाने के साथ ही वीडियोग्राफी कराने का निर्देश भी दिया गया है। इस दौरान एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया की दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए फ्लाइंग स्क्वाएड एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम बनाई गई है। यह टीम आदर्श आचार संहिता का पालन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed