{"_id":"60b908ba8ebc3e3969442508","slug":"action-will-be-taken-against-school-managers-operating-without-recognition-srawasti-news-lko580838961","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता संचालित विद्यालय प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता संचालित विद्यालय प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बगैर मान्यता व मानक पूरा किए बगैर निजी विद्यालयों का संचालन कराया जा रहा है। इन विद्यालयों के संचालकों द्वारा बेहतर शिक्षा के नाम पर न सिर्फ अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा भी नहीं दी जा रही है। इसकी शिकायत एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस से की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए ऐसे विद्यालयों के संचालकों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल को सौंपे ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भिनगा नगर मंत्री अमित पांडे ने कहा था कि जिले में करीब 124 ऐसे विद्यालय संचालित हैं जिनके पास न तो कोई मान्यता है। और न ही वह किसी प्रकार की कोई मानक ही पूरा करते हैं। ऐसे में नए सत्र से इन विद्यालयों की जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए।
यदि जांच में बिना मानक पूरा किए विद्यालय संचालित होते मिले तो ऐसे संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही भ्रष्टाचार का केंद्र बने ऐसे विद्यालयों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसे संज्ञान मे लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी टीके शिबु सहित माध्यमिक शिक्षा निदेशक व संयुक्त शिक्षा निदेशक को जारी पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रकरण को संज्ञान में लेने व ऐसे विद्यालयों के संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में सूरज, शिवा, देश दीपक आदि एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।