फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Action will be taken against five teachers and three teachers

पांच शिक्षक व तीन शिक्षामित्रों पर होगी कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against five teachers and three teachers
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय दूबकला का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका बिना सूचना के नदारद मिलीं। वहीं शिक्षिका का हस्ताक्षर शिक्षामित्र ने बनाया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। वहीं प्राथमिक विद्यालय घोरमामठा में प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने बीएसए को इन विद्यालयों में तैनात पांच शिक्षकों व तीन शिक्षामित्रों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय दूबकला का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार, नेहा, रीता तथा शिक्षामित्र मेवालाल व मीना कुमारी की तैनाती है। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षिका नेहा बिना सूचना के तीन अक्तूबर से नदारद मिली। वहीं परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोहरलाल की ओर से प्राथमिक विद्यालय का भी कार्य देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इनकी ओर से नेहा का बिना अवकाश स्वीकृत हुए 05 अक्तूबर तक का आकस्मिक अवकाश उपस्थित पंजिका में दर्शाया गया है। उपस्थित पंजिका देखने पर नेहा के स्थान पर 02 अक्तूबर को किसी अन्य का हस्ताक्षर मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम पूछताछ की तो शिक्षामित्र मेवालाल ने हस्ताक्षर करना स्वीकार किया। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए बीएस को सभी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गिलौली के निरीक्षण में सहायक अध्यापक उमावती गौतम, विजय लक्ष्मी सीसीएल पर मिली। वहीं परिसर में ही संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली में एकल शिक्षक राम करन चैहान की तैनाती है। यहां शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
साथ ही सभी पुस्तकों का वितरण न होने पर एनपीआरसी अनिल कुमार मिश्रा से रिपोर्ट तलब की है, जबकि सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर सफाई कर्मी राम भरोसे को फटकार लगाई। परिसर में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। प्रथम आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता शांति देवी व सहायिका माया देवी उपस्थित मिली। यहां 40 के सापेक्ष 10 बच्चे उपस्थित मिले।

इनमें से सात बच्चों का नाम पंजिका में दर्ज नहीं मिला। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र द्वितीय में सहायिका उषा देवी ही उपस्थित मिली। इस पर डीपीओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय घोरमामठा में प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार व शिक्षामित्र हरीश कुमार अनुपस्थित मिले। जिन पर कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम योगानंद पांडेय व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed