फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Action against Goonda and Mini Goon Act against 23

23 के खिलाफगुंडा व मिनी गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई

Sun, 04 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Action against Goonda and Mini Goon Act against 23
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना पुलिस ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आपराधिक मुकदमों में वांछित 23 लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण एवं मिनी गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद डीएम न्यायालय की ओर से सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु की ओर से आठ लोगों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तह नोटिस जारी किया गया है। जबकि 15 लोगों के विरुद्ध मिनी गुंडा अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी निरीक्षक इकौना ज्ञानेंद्र पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय से जारी नोटिस में इकौना के ग्राम सेमगढ़ा केमजरा कोरियनपुरवा निवासी मनोज कुमार, लालपुरखदरा केमजरा ठेकेदार पुरवा निवासी मूसे उर्फ दिनेश कुमार, ग्राम इटवरिया के मजरा लैबुड़वा निवासी विजय कुमार, भाभेंपारा निवासी केशवराम, ओमप्रकाश, ग्राम लक्ष्मणपुर गोड़पुरवा निवासी शिवकुमार यादव, गुलामपुरवा निवासी पेशकार वर्मा, उत्तरी कल्याणपुर निवासी शिव कुमार उर्फ चौरई को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मिनी गुंडा धारा 110 में ग्राम कंजड़वा निवासी जगतराम व राधेश्याम, परसौरा माफी निवासी विजय कुमार, परसौरा निवासी इंद्रजीत, दहांवरकला निवासी आलोक शुक्ला, कोटवा निवासी बृजेश कुमार, महादेव जगदीश कोठार निवासी विक्रम, महादेव, हृदय राम, मध्यनगर मनोहरपुर निवासी भगौती सिंह, मोहम्मदपुर राजा निवासी जितेंद्र तिवारी, सलवरिया निवासी पृर्थी यादव, सेमगढा कुशवाहा निवासी पूसू सिंह, रिंकू सिंह व कस्बा इकौना सब्जीमंडी निवासी दादू का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed