फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   accident

होली पर रंग लेकर लौट रहे किशोर की मार्ग दुर्घटना में मौत

Wed, 11 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident
इकौना (श्रावस्ती)। होली के लिए रंग खरीद कर मंगलवार को घर लौट रहे किशोर को बौद्ध परिपथ पर जगतजीत इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद कार सवार मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारगढ़ी निवासी मुरारी लाल के साथ उसका पौत्र सुशील कुमार उर्फ विस्सु (13) पुत्र विनोद कुमार रहता था। विस्सु के माता पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गए थे। होली के लिए मंगलवार को सुशील कुमार बौद्ध परिपथ के समीप रंग खरीदने गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह मार्ग पार करने लगा, तभी बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुशील बौद्ध परिपथ पर ही दूर जा गिरा।
विज्ञापन

इसके बाद वह कार के साथ घसीटते हुए करीब पचास मीटर दूर चला गया। इससे सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक दौड़कर मौके तक पहुंचते तब तक कार सवार वाहन सहित बहराइच की ओर भाग गया। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि वह स्वयं एसआई रामसरन यादव के साथ मौके पर गए थे। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोर की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed