{"_id":"5e5d34978ebc3eeb4a08774a","slug":"accident-srawasti-news-lko511663675","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराई पिकप, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग से टकराई पिकप, चार घायल
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। चमरपुरवा व माल्ही चौराहा के मध्य नहर पुल की रेलिंग से सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हाकरे टकरा गई। उसमें सवार पंद्रह लोगों में से चार को चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गई। पिकअप सवार बहू को विदा कराने नरैनापुर जा रहे थे।
बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी पिकअप से बहू को विदा कराने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर के मजरा नरैनापुर जा रहे थे। नरैनापुर निवासी कंधई की पुत्री की विदाई थी। पिकअप जैसे ही मल्हीपुर थाना क्षेत्र के माल्ही चौराहा व चमरपुरवा गांव के मध्य नहर पुल पर पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई।
पिकअप में पंद्रह लोग सवार थे। इनमें चालक शेर खान पुत्र खान बहादुर निवासी कोतवाली नानपारा, मुंशी देवी पत्नी चिंटू निवासी कटरा जर्दा जमोग थाना रुपईडीहा, पुसाई पुत्र रामेश्वर निवासी भखुराहा बसंतापुर थाना खैरी घाट बहराइच व तालुकदार पुत्र शंभू निवासी भूखराहा को चोट आई। सूचना पर पहुंचे आरक्षी सचिन सिंह व दीपचंद पासवान ने चारों घायलों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया।